गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के गाण्डेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इसके बाद एसपी साहब ने एक टीम का गठन किया । आबिद खान, पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में टीम गठित कर पु०नि० सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पु०अ०नि गुंजन कुमार, पुनित कु० गौतम, स०अ०नि० संजय मुखियार, आ0/861 जितेन्द्र कुमार महतो, आ0/488 दामोदर प्रसाद मेहता के सहयोग से छापामारी करते हुए कुल 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0- 24/2024 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता निम्न प्रकार है:-

  1. सहनवाज अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता-सज्जाद अंसारी ग्राम बनसिम्मी थाना-मारगोमुण्डा जिला-देवघर। 2. दीपक कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता-चरण पंडित ग्राम डुमरिया थाना-मारगोमुण्डा जिला-देवघर। 3. उपेन्द्र कुमार महथा उम्र करीब 24 वर्ष पिता-राम कृष्ण महथा ग्राम-टिकोडीह थाना- हिरोडीह जिला- गिरिडीह। 4. रंजित चौधरी उम्र करीब 25 वर्ष पिता महेन्द्र चौधरी ग्राम-भिता थाना-तिसरी जिला-गिरिडीह। 5. प्रकाश कुमार वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष पिता-पुनीत महतो सा० भदखाँ थाना-बिरनी जिला-गिरिडीह।

बरामद सामानो का विवरण

  • मोबाइल – 18
  • सिम- 29
  • ए0टी0एम0- 13

पासबुक- 07

  • आधार कार्ड-20
  • पेन कार्ड- 01
  • लेपटॉप- 01
  • क्यु०आर० कोड- 02

गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे फर्जी सिम का प्रयोग कर Justdail.Com ऐप्प के माध्यम से ग्राहको से Enquiry के नाम पर उनके साथ पैसो की ठगी करते है। Whatsaap पर Gaming aap (Laserbook247.com) का लिंक भेज कर आम लोगो को झांसे मे लेकर ठगी करते है ।ग्राहकों का आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य कागाजात धोखा से रख कर, उसका उपयोग ये ठगी के पैसा कमीशन लेकर प्रज्ञा केन्द्र से निकलवाने का काम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *