निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं मेला 7 जून से 16 जून तक राजबाड़ी मंदिर मैदान में जारी है। जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। समिति के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन से आए महाराज रिंकू मिश्रा जी के द्वारा धर्म प्रवचन किया जा रहा है। उनके साथ-साथ 8 सदस्य अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह राजू रजक सचिन सुनील साव ,अजय रजक , प्रभारी चट्टान सिंह पंकज ठाकुर कोषाध्यक्ष काजू शर्मा सूरज साव, कार्यक्रम संचालक आनंद पांडे मिहिजाम यज्ञ सेवा समिति के सक्रिय सहयोग द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया था कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धर्म और उत्साह का माहौल बना हुआ है दूर-दूर से क्षेत्र के लोग यहां पहुंच रहे हैं इस कार्यक्रम के दौरान मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहा है। कार्यक्रम स्थल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *