निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 01 जून से 30 जून 2024 तक चाइल्ड एंड एडोलसेंट लेबर का पैन इंडिया बचाव और पुनर्वास अभियान के तहत आज दिनांक 12.06.2024 को जिला बाल संरक्षण इकाई जामताड़ा में धावा दल के सदस्यों के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में पूरे माह भर में किए जाने वाले कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विमर्श किया। इस दौरान बताया गया कि जिले में संचालित होटलों, ढाबा, गैराज, आदि में टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। प्रतिष्ठानों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर नहीं लगाया जाना है। किसी भी प्रतिष्ठानों में 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों का खतरनाक नियोजनों में 14 -18 वर्ष का नियोजन प्रतिशेधित है, उल्लंघन की स्थिति में 20 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना अथवा 6 माह से 2 वर्ष तक का कारावास दोनो हो सकता है।
वहीं इसी क्रम में जिले के कई होटलों एवं ढाबों आदि में छापेमारी भी किया गया, किंतु एक भी बाल श्रमिक नहीं मिला।
इस दौरान धावा दल में श्रम प्रवर्तन अधिकारी किरण बाला, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *