लालटू मिठारी

बलियापुर । बेलगड़िया आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने  बुधवार को जरेडा के प्रभारी व उपायुक्त धनबाद को आवेदन देकर ग्राम संगठन की नियमित बैठक के लिए बेलगड़िया में भवन उपलब्ध कराने की मांग किया है। जरेडा प्रभारी व डीसी को दिए आवेदन में कहा गया है कि उन लोगों को अग्नि प्रभावित क्षेत्र झरिया से लाकर बेलगड़िया में बसा दिया गया।  आजीविका के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं करवाया गया है। केंद्र सरकार की एनआरजेडएम व राज्य सरकार की जेएसएलपीएस द्वारा बेलगड़िया में 774 परिवारों को आपस में जोड़कर छोटे-छोटे महिला समूह का गठन कर आजीविका सखी मंगल को एक सूत्र में बांधते हुए ग्राम संगठन का निर्माण किया गया है,

जो अपने छोटे छोटे बचत करने में जुटे हैं। भवन की कमी के कारण इन महिला संगठनों को नियमित बैठक करने में काफी दिक्कतें हो रही है। ऐसी स्थिति में ग्राम संगठन के कार्य स्थल व बैठक स्थल के लिए भवन उपलब्ध करवाने की मांग किया गया है। डीसी व जरेडा प्रभारी को आवेदन देने पहुंची बेलगड़िया सखी मंडल की सदस्यों में कविता देवी, संगीता देवी, सपना देवी, सारिका देवी, सीमा देवी, अनीता देवी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *