लालटू मिठारी
बलियापुर । सांसद ढुलु महतो के पहल पर बुधवार को बलियापुर चौक में 200 केवी का नया टांसफार्मर लगा। विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी व ढुलू महतो के भाई शरद महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेता काजल नाग, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मुखिया विजय गोराई, उत्तम गोराई, प्रशांत गोराई,धीरज महतो,सपन गोराई, शक्ति पद गोराई, दीपक गोराई समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व बलियापुर बाजार में विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। बाजार के लोग अंधेरे में थे। मुखिया विजय गोराई समेत लोगो ने इसकी सूचना सांसद ढुलु महतो को दी। सांसद के पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगा। विद्युत आपूर्ति बहाल हो गयी।
