बलियापुर । बुधवार को कलियासोल ओपी क्षेत्र के सिमोलदन बस्ती के दो युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पत्थरकुआं की ओर से अपने घर लौट रहे थें । इसी दौरान अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई । जबकि दो युवक घायल हो गए दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया । प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि एक ही बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे । इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होने से रोड के किनारे सीमेंट के खंभे से टकरा गई ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई । वही जीस खंभे से टकराया था वह खंभा भी टूट गया । वही इस घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया है । परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । इस घटना में दो युवक चचेरे भाई भी शामिल है । मृतक युवकों की पहचान रोहित मंडल और विवेक मंडल के रूप में हुई है । वहीं घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए हैं । एक घायल का नाम तापस कुमार व एक का नाम विशाल मंडल है ।झामुमो के केन्द्रीय समिति के सदस्य अशोक मंडल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। वहीं सूचना पाकर कलियसोल के बिडीओ व सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *