झरिया । संदिग्ध स्थिति में घर से नाबालिक छात्रा का शव हुआ बरामद । भौरा नीचे सात नंबर निवासी सत्यनारायण गोस्वामी की तृतीय पुत्री पायल कुमारी (15) का शव अपने घर में बाथरूम के पास मिला । सत्यनारायण गोस्वामी फेरी का काम करते हैं एवं मां कमली देवी  दूसरे के घर में झाड़ू पोछा का काम करती है । घटना के समय में घर पर कोई भी नहीं था। माँ कमली देवी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पीछे से बागान होते हुए दीवार फादकार घर में घुसी तो देखा पुत्री बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी हुई है । छात्रा भौरा शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ती थी सत्यनारायण गोस्वामी ने बताया मेरी पुत्री हमेशा बीमार रहती थी मेरे दो पुत्र अमर एवं शुभम एवं पुत्री पायल एवं ममता चारो बच्चे का विवाह हो चुका है ये सबसे छोटी थी । सूचना मिलने पर भौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *