झरिया। धनबाद के बाद अब एक बार झरिया शहर में भी बाइक सवार झपट्टा मार गिरोह के सदस्य काफी सक्रिय हो गए हैं । इसलिए झरिया के लोगों को भी सावधानी बरतनी पड़ेगी वरना आपकी जरा सी लापरवाही और झपट्टा मार्ग गिरोह के सदस्य आपका मोबाइल झपटकर फरार हो जाएंगे जिसका ताजा मामला बीते सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर झरिया टीओपी के समीप से सामने आया है । जहां सोमवार की रात झपट्टामार गिरोह के शिकार बने हैं गांधी रोड निवासी मिठू गुप्ता । चार नंबर टीओपी के समीप झपट्टामार बाइकसवार उनका मोबाइल झपटकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात चार नम्बर मेन रोड पर मैं अपने मोबाइल से बात कर रहा था, इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक सवार एक युवक आया और तेजी से झपट्टा मार कर मेरा मोबाइल छीन कर भाग गया ।
मैं जबतक कुछ समझ पाता तब तक वो फरार हो गया। हालाकि पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाने में नहीं किया है । वहीं ऐसी दूसरी घटना कोयरीबांध निवासी मोबाइल विक्रेता अजीत कुमार के साथ रविवार की रात हुई थी । अजीत कुमार लक्ष्मीणिया मोड़ से अपने घर जा रहा थें । इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया । वहीं कुछ महीने पहले इसी तरह की एक घटना झरिया के बस स्टैंड के समीप हुआ था । यहां एक युवती फोन पर बात करते हुए जा रही थी और बाइक सवार झपट्टा मार गिरोह के सदस्य उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे । हालांकि मामले को लेकर युवती ने भी थाने में कोई शिकायत नहीं की थी ।हालांकि लोग थाना पुलिस का चक्कर लगाने के डर से मामले की शिकायत थाने में नहीं करते हैं । इसी प्रकार बीते 28 मई की सुबह लाल बाजार निवासी चॉकलेट के थोक व्यापारी राजेश साहू से उनके आवास के समीप सरेआम उनके गले से चेन झपटकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए थे। झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसलिए जरूरत है कि झरिया वासी सावधान रहें ताकि उन्हें इन तरह की परेशानियों का सामना करना ना पड़े ।
