लालटू मिठारी

बलियापुर । खड़िकाबाद में मंगलवार की सुबह 26 वर्षीय बुधन टुडू का शव बलियापुर पुलिस बरामद किया।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मंगलवार की सुबह घर के पीछे स्थित जंगल में आम के पेड़ में फांसी के सहारे झूल रहा था। वह कुछ दिन पूर्व से खड़िकाबाद निवासी अपने ससुर अदालत मांझी के घर में रह रहा था। घटना की सूचना पाकर पुरूलिया रघुनाथपुर से मृतक के परिजन बलियापुर पहुंचे। मृतक के पत्नी जोबा हेम्ब्रम ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला देर रात तक घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उनका शव घर के पीछे करीब सौ मीटर दूर आम के पेड़ में फांसी से झूलता हुआ मिला। मृतक ने अपने गमछा से पेड़ पर फांसी लगाया था। इसके सूचना पंचायत प्रतिनिधियों ने बलियापुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद किया। पत्नी का कहना है कि उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *