लालटू मिठारी
बलियापुर । पलानी पंचायत के पूर्व मुखिया सूरज मिर्धा का निधन मंगलवार को हो गया। वे 62 वर्ष के थे। वे लाल झंडा के समर्थक भी थे। उनकी तबीयत खराब होने पर पांच दिन पूर्व उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी तबीयत ओर भी बिगड़ गई। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की खबर पाकर भाजपा नेत्री तारा देवी, मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, जगदीश रवानी, झामुमो नेता जग्गू महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, जंगबहादूर महतो, मासस नेत्री सीमा देवी, मुखिया शांति देवी, बेंगू ठाकुर, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, शिक्षक नेता आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वपन कुमार महतो, मुकुल चंद्र रोहिदास, मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुखिया संजय गोराई आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
