लालटू मिठारी
बलियापुर । शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि तिथि मंगलवार को मनाई गई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मशाल जुलूस बलियापुर चौक समेत विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि विभूति महतो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। पुलिस के गोली का शिकार हुए। आज भी देश एवं समाज में व सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी जमीन का लूट मचा है। ऐसी स्थिति में जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए पूरजोर आंदोलन करने की जरूरत है। आज के दौर में वन भूमि, पहाड़ी भूमि श्मशान घाट की भूमि सभी जगह सरकारी मुलाजिमों के साठ घाट से जमीन माफिया के हाथों बेचा जा रहा है। झारखंडियों को एकजुट होकर जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है। जगदीश रवानी, प्रहलाद महतो, आनंदमही पाल, चंद्रदेव महतो, नलिन महतो, संतोष रवानी, डॉक्टर नवीन चंद्र महतो, मेघु महतो, राधेश्याम रजक, उप प्रमुख आशा देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, तारिणी देवी आदि ने शहीद विभूति महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेला कमेटी के गणेश महतो, काशीनाथ मंडल, देवाशीष पांडेय, रोहित महतो, बुधनलाल महतो, चंदन भूमिहार आदि शामिल थे।
