धनबाद । भीषण गर्मी में आज बरमसिया रेल पुल रोड पर बिजली का खंबा गिरने से कई लोग बाल-बाल बच गए। जबकि बिजली का खम्भे गिरने से यातायात बाधित हो रही है। आने-जाने वाले हर कोई का कहना है की विभाग की लापरवाही किसी घटना का इंतज़ार में है उसके बाद इसे हटाने में जुटेंगे। समय रहते इस भीषण गर्मी में बिजली की खम्भे में नंगी तार विधुत अभी दौड़ रही है।

वहीं स्थानीय निवासी का कहना है कि अचानक से इस तरह से बिजली की खंभे गिर गई जबकि किसी भी आने जाने वाले नागरिक को खंभे से नुकसान नहीं पहुंची है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इस खंबे में अभी भी विद्युत प्रवाहित नग्न तार जमीन पर पड़ी हुई है और इस बिजली के खंभे से यातायात पूरी तरह से बाधित हो रही है जबकि कुछ देर पहले भी काफी लंबी जाम लगी हुई थी और लोगों में एक डर सा बना हुआ है कि इस भीषण गर्मी में बिजली की तार एक बहुत बड़ी दुर्घटना का संकेत हो सकता है ऐसे में विभाग की लापरवाही साफ-साफ देखने को मिल रहा है कि इस तरह की बिजली की खंभे को अभी तक नहीं हटाया गया। जबकि बिजली के खंभे की गिरे हुए लगभग 2 घंटे हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *