निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन मनाया गया। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि गरीबों, दलितों, वंचितों व शोषितों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्म दिन मनाया गया। अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। राजद के प्रदेश सचिव अशोक माजी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक ज़मीनी स्तर के नेता हैं जो हमेशा गरीबों और देश के बारे मे सोचते रहते है। आज हम सबों ने उनकी लम्बी उम्र के लिए कामना की है।
