लालटू मिठारी

बलियापुर । कुसमाटांड़ में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सोमवार को कुंज भंग के साथ संपन्न हो गया। पिन्ड्राहाट की कीर्तन गायिका सोनाली दास वैष्णव ने कीर्तन गायन के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश मोदक, खगेन चन्द्र गोराई, मधुसूदन मोदक, अशोक कुमार महतो, अध्यक्ष मुकेश महतो, सचिव प्रथम कुमार महतो, निखिल कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, तरूण पांडेय, महेंद्र महतो, अभिषेक मुखर्जी आदि मौजूद थे। मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं शिवपुर अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में मूल गायिका रैवती घोष पाल कीर्तन गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में सोलह आना कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *