लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर बाजार स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से बलियापुर बाजार अगल बगल इलाके में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हैं। इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के दुकानों में बिजली नहीं रहने से दुकानदारों को समस्या उत्पन्न हो गई है। बलियापुर पश्चिम पंचायत के मुखिया विजय गोराई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला। दो सौ केवी के ट्रांसफार्मर लगाने का मांग किया है। विभाग ने यथाशीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उत्तम गोराई, शक्तिपद गोराई, पप्पू गोराई, तपन गोराई, कन्हाई गोराई, तनोज कुंभकार, सपन गोराई आदि शामिल थे।
