धनबाद । रविवार की दोपहर भठिंडा फॉल में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई । वहीं घटना के बाद मृतक के साथ गए उनके दोस्त वहां से भाग गए । घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी घर में कोहराम मच गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरायढेला थाना क्षेत्र की नूतडीह को-आपरेटिव कालोनी के रहने वाले किशोर निखिल कुमार सिंह की रविवार की दोपहर भटिंडा फॉल में डूबने मौत हो गई । निखिल अपने दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल गया था । नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया । घटना के बाद उसके साथी वहां से भाग खड़े हुए । घटना की खबर पाकर परिजन व कालोनी वाले फॉल पहुंचे ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था ।
