झरिया । रविवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया कुष्ठ कॉलोनी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, इस दौरान तलवारबाजी भी हुई जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए है । झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया आशा विहार कॉलोनी में शनिवार की देर रात हरि बोल कीर्तन के दौरान दो पक्षों बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं एक पक्ष के शिबू कालिंदी, राजेंद्र कालिंदी, आशु कालिंदी व एक महिला घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रोहित बागची व अन्य यूवक चोटिल हुए है। दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है।

एक पक्ष राजेंद्र कालिंदी ने वहीं के रहने वाले गोली बागची, राज, विक्की व अन्य के खिलाफ घर मे घुसकर जान मारने की नीयत से तलवार व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा लिखित शिकायत किया है। वही दूसरे पक्ष सुमित्रा बागची ने शिबू कालिंदी, राजेंद्र कालिंदी,आशु कालिंदी के खिलाफ मारपीट की शिकायत किया है। वहीं स्थानीय लोगों के माने तो शनिवार को आशा विहार कॉलोनी में हरि कीर्तन हो रहा था। काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी थी। कुछ यूवको ने महिलाओं को छेड़खानी कर रहे थे। बिरोध करने पर दोनों ओर से मारपीट होने लगा। झरिया पुलिस दोनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *