झरिया । अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जयरामपुर आट्टा चक्की मोड़ और जयरामपुर कोलियरी अस्पताल के पास में एक ही रात 9 घरों में चोरी हो गई। घटना कि जानकारी गृहस्वामियों को सुबह में लगीं भुक्तभोगीयो का कहना है कि चोरों ने जरुर स्प्रे का छिड़काव किया होगा, जिसके कारण ही नींद नहीं खुली चोरी कि लिखित शिकायत अलकडीहा ओपी में दी गई है । इसके बाद पुलिस रेस हुई और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का मौहल है । घटना के सम्बंध में जयरामपुर आट्टा चक्की निवासी विजय पासवान सह बीसीसीएल कर्मी ने कहा कि मेरी हेरो बाइक संख्या – जेएच 10- बीपी 1048 चाला में रखा हुआ था। सुबह देखा तो गायब था। गुल्लू मांझी बीसीसीएल कर्मी ने कहा कि घर के अंदर पैंट के पॉकेट से 1000/ रुपए गायब पाया गया, सुनील पासवान बीसीसीएल कर्मी के घर बड़ा मोबाइल गायब था। बीरु कुमार के यहां से 500/ नगद टेम्पो चाबी,सुदुल कुशवाहा के घर से दो मोबाइल,एटीएम और लाइसेंस चोरी हो गई और पर्स में रखें कागज को फेंक दिया। मनोज भुइयां के यहां से मोबाइल, गोपाल पासवान -बीसीसीएल कर्मी के यहां से एक बड़ा मोबाइल, शिवपूजन पासवान के यहां से दो बड़ा मोबाइल,रतन मोची के यहां से एक मोबाइल चोरी हो गई है।कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपए कि चोरी होने की बात कही जा रही है ।
सवाल उठता है कि जिन 9 घरों में चोरी हुई है उन लोगों में से किसी एक कि भी घटना के समय नींद नहीं खुली। आखिर इसके पीछे कारण क्या है। वहीं अलकडीहा ओपी से महज़ सौ मीटर कि दूरी पर ये घटना घट गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस अपनी साख बचाने के लिए एक युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। अलकडीहा ओपी प्रभारी ए रौशन ने कहा कि संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला का जल्द खुलासा होगा।
