लालटू मिठारी
बलियापुर । भिखराजपुर हीरक पॉइंट के पास बीती रात चोरों ने दो गैरेजों का ताला तोड़ हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी इबरार उर्फ रहमान मिस्त्री व ईबरार मिस्त्री ने इसकी सूचना बलियापुर थाना को दिया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इबरार उर्फ रहमान मिस्त्री के गैरेज से 9 जग, एक नहाय, तीन पत्ती, दो बिल क्रेन, यू बेल्ट रेंज दो पीस वही दूसरे गैरेज इबरार मिस्त्री के दो बैटरी हाईवे का, एक जग, तीन ऑक्सीजन मीटर, दो गैस वेल्डिंग पत्ती। सहित हजारों की संपत्ति चुरा ले गए। वहीं बगल स्थित विनोद प्रसाद सिंह के कार्यालय में ऑफिस का ताला तोड़ अंदर रखे अलमीरा को तोड़ दिया। लोकहित विकास संस्था के सचिव मुस्ताक आलम ने कहा कि आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। प्रशासन को सक्रिय रहने की जरूरत है। घटना को अंजाम देने वाले चोरों पर कार्रवाई होने की जरूरत है।
