लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत के मोदी डी निवासी सुभाष महतो की पुत्री अनु कुमारी ने चीन में चल रहे पेटथेलोन लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अनु कुमारी चीन में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में अपने बेहतर प्रदर्शन कर ब्रोंज पदक हासिल की है। उसकी इस सफलता से भाजपा नेत्री तारा देवी, मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, चौधरी चरण महतो, संजय कुमार महतो, मुखिया संजय गोराई, रंजीत कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो, पूर्व मुखिया संजीत गोराई, परिमल महतो, कामेश्वर महतो, बीएन महतो आदि ने बधाई दी। उज्जवल भविष्य की कामना की।
