लालटू मिठारी
बलियापुर । बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना की शिकायत पर बलियापुर पूर्वी, बड़ादहा, भिखराजपुर, मुकुंदा, सूरूंगा आदि पंचायतों का निरीक्षण किया। गर्मी में पेयजल समस्याओं के निदान के लिए प्रखंड कार्यालय में शिकायत कंट्रोल कक्ष खोला गया था। ग्रामीणों के शिकायत पर विभाग को अवगत कराएं जाने के बाबजूद जेई नियमित रूप से न तो प्रखंड कार्यालय आते हैं और न लिखित शिकायत के समस्याओं पर निदान किया जाता है। जल समस्या को देखते हुए रघुनाथपुर व बड़ादहा, बंदरचुआं गांव में जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की। बीडीओ द्वारा पीएचईडी विभाग के अधिकारी को बार बार फोन करने के बाद भी रिसीव नही किया और ना ही बीडीओ से संपर्क किया। कार्यों में घोर लापरवाही करने के साथ-साथ निर्देश की अवहेलना किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ ने स्पष्टीकरण करते हुए उपायुक्त को विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने की बातें कही।
