झरिया । झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के ऊपर जैकी साव द्वारा चाकू मारकर घायल करने की उड़ी अफवा का खंडन करते हुए रत्नेश यादव ने कहा की एक निजी न्यूज चैनल द्वारा ये खबर चलाई जा रही है जो की एक अफवा है । आगे रत्नेश यादव ने कहा की मेरी किसी के साथ कोई हाथा पाई मारपीट एवं हमला नहीं हुआ है । निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर को मुझसे बात करनी चाहिए थी । ये एक सोची समझी साजिस है, विरोधियों की झरिया में उन्मानद पैदा करके माहौल को खराब करने की । आगे रत्नेश यादव ने कहा की चैनल बिना सोचे समझे मेरे से बात किये बिना ऐसा खबर नही चलाना चाहिए था । मै जनहित के कार्य करते रहूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *