सनातन धर्म की रक्षा को लेकर देवकुली में निकली रैली
धर्म समाज को एक सकारात्मक संदेश मिलता है- विधायक
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । सनातन धर्म की रक्षा के लिए इचाक प्रखंड के देवकुली गांव में दो जून को रैली निकाली गईं। रैली का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने किया। उन्होने धार्मिक रैली में शामिल सनातनियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान होने से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है, वहीं हमारी परंपरा भी कायम रहती है। रैली में श्रद्धालु जय श्री राम, जय माता दी की जय जयकारा के साथ हाथों में बजरंगी ध्वज लिए सैकड़ों महिला पुरुषों ने गांव का भ्रमण किया। आचार्य कृष्णदेव पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को तोड़ने का कार्य षड्यंत्र कारियों के द्वारा किया जा रहा है। इसलिए महिलाओं को जागने की जरूरत है। महिलाएं जागेगी तो धर्म की रक्षा कर पाना संभव होगा। रैली में उमेश गिरी, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, मनोहर राम, धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष राखी देवी, उपाध्यक्ष किरण देवी, सचिव पदमा देवी, उपसचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष रूबिता देवी, उप कोषाध्यक्ष कंचन देवी, इंदु देवी, धर्मेंद्र सिंह, अनुपम कुमार के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष महिला पुरुष शामिल हुए।
