रा को म यू ने दिया सिजुआ कतरास क्षेत्रीय कार्यालय पर एक दिवसीय धरना
कोल इंडिया में 25 प्रतिशत पूंजी निवेश का विरोध जारी रहेगा : रामप्रीत

अजय कुमार जीतू

कतरास । आज की सरकार अंधरी बहरी सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानून के खिलाफ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ( इंटक ) के बैनर तले बी सी सी एल के कतरास व सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर सरकार के कानून के खिलाफ मौर्चा खोला। रा को म यू के महामंत्री ए के झा ने कहा बी सी सी एल कोल इंडिया में 25 प्रतिशत पूंजी निवेश व सरकार के मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा। श्री झा ने कि रा को म यू ने हमेशा मजदूरों के हित के लिये लड़ाई लड़ती रही।

कोल इंडिया का शेयर किसी कीमत पर बिकने नही देंगे। क्लर्क के परिक्षा में आईएएस स्तर के प्रश्न आना दुर्भाग्यपूर्ण है।जबकि नियमानुसार कोल इंडिया से सम्बंधित प्रश्न होना चाहिये। अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद ने कहा कि बी सी सी एल ने 25 प्रतिशत पूंजी कोल इंडिया में निवेश करने के खिलाफ रा को म यू आखरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। ये मजदूर विरोधी निर्णय है जिसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा।बेचकर खाने वाली सरकार का भी विरोध जारी रहेगा।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद, संयुक्त महामंत्री बैभव सिन्हा , रवि चौबे, रामबचन पासवान, संगठन सचिव प्रदीप कुमार राय, रणधीर ठाकुर,शकील अहमद, भोला राम,बिमलेश चौबे,चांद खान,सुरेश लाल,नरेंद्र कुमार राय,रणधीर सिंह,नागेंद्र वर्मा,मो सरीफ,सत्यनारायण चौहान, रंजीत नोनिया,बी सी बनर्जी,मंटू महतो,हाकिम खान सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना कार्यक्रम में अपना समर्थन दिया।धन्यबाद ज्ञापन सत्यनारायण नोनिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *