भगतडीह। झरिया थाना क्षेत्र के ऐना कोलियरी बिजली घर में गुरुवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया । इस दौरान बिजली घर में कार्यरत कर्मी जितेंद्र भुइयां, महेश दास व गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने मारपीट की । वही लगभग एक लाख रुपये के सामान लूटकर अपराधी फरार हो गए । अपराधियों ने बिजली घर में कार्यरत कर्मियों के भी 5 मोबाइल ले भागे । फिलहाल चोरी गई सामानों की कीमत का सही आकलन अभी नहीं किया जा सका है ।
अधिकारियों के आने के बाद ही कितने रुपये के सामान की चोरी हुई है यह सही आकलन हो पाएगा । वहीं घटना के बाद से कर्मियों में दहशत का माहौल है ।रात की घटना के बाद से कर्मी काफी डरे सहमे हैं ।
