लालटू मिठारी
बलियापुर । कुम्हार टोला बलियापुर में रामचरितमानस कथा के तीसरे दिन अयोध्या के अवधेश जी महाराज ने राम जन्मोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया ।कहा कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। त्रेता युग में अयोध्या के महाराजा दशरथ की पटरानी महारानी कौशल्या ने प्रभु श्री राम को जन्म दिया था। बाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्री राम चंद्रमा के समान अति सुंदर समुद्र के समान गंभीर पृथ्वी के समान अत्यंत धैर्यवान थे ।दुखों के आवेश में जीने के बावजूद कभी किसी को कटु वचन नहीं बोलते थे। वह अपने माता-पिता गुरुजनों भाइयों सेवकों हर किसी के प्रति अपने से पूर्ण दायित्वों का निर्वाह करते थे।
माता-पिता के प्रति कर्तव्य आज्ञा पालन के लिए हर समय तत्पर रहते थे ।उन्होंने मर्यादा करूना दया सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलते हुए अयोध्या पर राज किया ।सप्ताह व्यापी रामचरितमाथा कथा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया विजय गोराई निर्मल कुंभकार गुरु पद कुंभकार कुंभकार सपन गोराई सपन कुंभकार सुनील गोराई किशोर कुंभकार विजय कुंभकार लखन गोराई आदि मौजूद थे।
