लालटू मिठारी

बलियापुर । बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में  बुधवार को सिंदरी  हर्ल में वोटर अवेयरनेस फॉरम के गठन के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की  अध्यक्षता हर्ल के महाप्रबंधक सुरेश प्रमाणिक ने किया।  बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार राज्य के ऐसे सभी कार्यालय व प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक व्यक्ति कार्यरत हो उन्हें वोटर अवेयरनेस फॉरम के माध्यम निर्वाचन प्रक्रिया व मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में  हर्ल के सभी पदाधिकारी कर्मचारी  के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता सूची में निबंधन हेतु इसकी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड  कराया गया।  प्रतिष्ठान में आगामी 13 अप्रैल 2024 को कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उनके लिए विशेष निबंधन कैंप का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सभी कर्मचारियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई साथ ही वोटर अवेयरनेस फॉर्म के सदस्यों को मतदाता जागरूकता के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।  कार्यशाला में बीडीओ श्री सिन्हा द्वारा सभी कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।  एएमओ मंशुल कुमार जैन, निर्वाचन प्रभारी रवि कुमार चौरसिया सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *