निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बराकर नदी के वीरगांव बरबेंदिया घाट पर बनने वाले पुल निर्माण कार्य का आज शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आधारशिला रखेंगे। इसके लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। यह पुल जामताड़ा को धनबाद से जोड़ेगा। वर्षों पुराने बरबेंदिया पुल निर्माण का लोगों का सपना मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज पूरा करेंगे। वीरगांव में मुख्यमंत्री करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

डी सी कुमुद सहाय, एस पी अनिमेष नैथानी व अन्य पदाधिकारियों ने स्थल का दौरा कर तैयारी पूरी होने की जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता समर्थकों में काफी खुशी है और वो भी तैयारी में जुटे हुए थे।
पुल निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री वीरगांव में एक सभा को संबोधित करेंगे। जहां पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पूरी तैयारी की गई है. लगभग 269 करोड़ की लागत से फोरलेन पुल निर्माण होगा। पथ निर्माण के अभियंता प्रमुख ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति स्टेट हाईवे अथॉरिटी द्वारा दी गई है और इसका सुपरविजन रोड डिवीजन धनबाद जामताड़ा की देखरेख में होगा उन्होंने इस पुल की कुल लंबाई 1584 मी लगभग बताया।

बताते चलें कि बराकर नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर नांव से आना-जाना करना पड़ता है। जिससे लोगों की जान भी जाती है। 2022 में नाव हादसे के दौरान 14 लोगों की जान चली गई थी। तब जाकर सरकार की नींद टूटी और बराकर नदी पर पुल निर्माण को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मंजूरी दी। चंपई सोरेन उस समय राज्य के परिवहन मंत्री थे और वीरगांव में आकर नाव हादसे में मारे गए परिजनों को मुआवजा राशि सोपी थी। उस समय सरकार ने लोगों को आश्वासन और भरोसा दिलाया था कि बहुत जल्दी बराकर नदी पर पुल का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *