लालटू मिठारी
बलियापुर । मायुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने जन समस्याओं को लेकर बलियापुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान कुसमाटांड़, ताड़गाछ मोड़ से निपनिया, बंदरचुआ, राजाबस्ती, सीमाटांड, छाताटांड़ में लोगों के जन समस्याओं को सुनी। एवं जन समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन करने की बातें कही। बैठक को संबोधित करते हुए श्री रवानी ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र समस्याओं का भरमार है। यहां के बुनियादी सवालों को भाजपा सांसद ने लोकसभा में नहीं उठाया। यहां के लोगों को नजरंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग रहा तो निश्चित ही विकास करूंगा। मौके पर चेतू प्रसाद महतो, काशीनाथ मंडल, रवि महतो, राज महतो, गोपाल महतो, संजय महतो, दिनेश मंडल, साधन मंडल, मनोज मंडल, निर्मल मंडल आदि मौजूद थे।
