लालटू मिठारी
बलियापुर । प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने बीडीओ, सीओ आवास निर्माण का शिलान्यास किया। उक्त आवास ग्रामीण विकास विभाग योजना अंतर्गत बनेगा। जिसकी प्राक्कलित राशि करीब पांच करोड़ है। मुख्य अतिथि विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कहा कि सिंदरी विधानसभा में विकास का कार्य जोर शोर से चल रहा है। अधूरे कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, अल्पना मुखर्जी, मुखिया दिलीप महतो, मुखिया विजय गोराई, कुमार महतो, खगेन पांडेय, विश्वजीत मुखर्जी, मिन्टू साव, शत्रुघ्न महतो, विष्णु महतो, हरे कृष्णा रवानी आदि मौजूद थे।
