बलियापुर । झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंचे। नये सीओ सुदीप इक्का को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। यहां की मूलभूत समस्याओं को रखा। सीओ ने समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, नरेश हेम्ब्रम, लक्ष्मण रवानी, रवि कुमार गोराई, विष्णु महतो आदि मौजूद थे।
