झरिया । जोरापोखर थाना क्षेत्र में गोली चालान की घटना से क्षेत्र के लोग खौफ में है । दो दिनों में घटी दो क्षेत्रो में गोली चलान कि घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है । वहीं पुलिस जांच की गति काफी धीमी प्रतीत हो रही है । नए साल 2024 के आगमन के 24 घंटे भी नही बीते की दो जगह पर फायरिंग होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है । एक नंबर बस्ती में साल के अंतिम दिन रात्री को हुई फायरिंग कि घटना कि पुलिस अभी जांच ही कर रही थी कि चौबीस घंटे के अंदर अपराधियों ने जामाडोबा पंजाबी धौड़ा निवासी रंजीत सिंह के घर पर सोमवार कि देर रात को फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दिया है।
रंजीत सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर डुमरी तीन नंबर निवासी अनिमेष सिंह उर्फ जैकी ,यश सिंह ,हर्ष सिंह ,आकाश सिंह,कर्मवीर पासवान उर्फ भुटे पर जान मारने कि नीयत से घर पर हमलाकर रिवाल्वर से चार गोली फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए जोरापोखर पुलिस से लिखित शिकायत कर अपने और परिवार के लोगों की जान- माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है । हालांकि घटना की सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल से चार खोखा जब्त किया है। पुलिस ने घटना कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि जब्त खोखा में बारूद का गंध नहीं आने से फायरिंग कि घटना पुलिस के लिए रहस्मय बन गया है। थाना प्रभारी बिनोद उरांव ने दोनों फायरिंग कि घटना कि सच्चाई सामने लाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कि बात कही है।
पीड़ित रंजीत सिंह के अनुसार रविवार कि रात साल के अंतिम दिन वह जामाडोबा डीएवी स्कूल के समीप अपनी मौसी के घर से अपने घर जामाडोबा सात नंबर आ रहा था । इसी क्रम में तीन नंबर डुमरी गुरुद्वारा के निकट नए साल के अवसर पर डीजे कि धुन पर मस्ती कर रहे आरोपियों ने उसके मोटरसाइकिल को रोक कर शराब पीने को उससे रंगदारी स्वरूप रुपया कि मांग किया। पैसा देने से मना करने और विरोध करने पर आरोपी युवक उसके साथ गाली- गलौज करने लगे । इसी क्रम में हर्ष सिंह नामक युवक रड से उसके पैर पर बेरहमी से मार कर जख्मी कर दिया। जिसकी सूचना देने पर स्थानीय पुलिस आरोपियों कि गिरफ्तारी को लगातार छापामारी करने लगी। पुलिस कि छापामारी से भड़के आरोपियों ने बीती रात को साढ़े बारह बजे रंजीत के घर पर उसे खोजते हुए उसका नाम लेकर गाली गलौज करने लगा। दरवाजा पर आवाज सुनकर अंदर से झांक कर देखा तो सारे आरोपी रिवाल्वर से दो गोली उसके दरवाजे पर तथा दो गोली हवा में फायरिंग करते हुए उसे जान से मार देने कि धमकी दे देते हुए चले गए ।
