इचाक । समाज सेवी स्व. फुलेश्वर राम की सातवीं पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव अलौंजा खुर्द में मनाई गई। इस दौरान एक कार्यक्रम। का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य रेणु देवी, मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष नारायण सिंह, पंसस महेंद्र पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम समेत कई अतिथियों ने स्व. फुलेश्वर राम के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्व. फुलेश्वर राम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन विभाग के फॉरेस्टर पद से सेवा निवृत होने के बाद जीवन पर्यंत समाज सेवा में लगे। उन्होने बहुजन उत्थान को लेकर कई सामाजिक पहल किया। हम उनके आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करें यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिप सदस्य रेणु देवी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सिकंदर राम ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, राजकुमार राम, राजेंद्र रवि, केशो रविदास, पुत्र जितेन्द्र रविदास, गंदौरी राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।