निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड राज्य खो- खो एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में छ दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक /बालिकाओं का प्रशिक्षण कैंप का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद ज्योति मिंज, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डी.डी.भंडारी एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु.भैया ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किए। हेलो एवं उन्होंने अपने संबोधन में कहें कि वर्तमान समय में फेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार काफी योजना चला रहे हैं इसलिए आप बच्चे / बच्चियों को खेल के मैदान में अपने 100% के साथ खेल में रुचि रखकर मेहनत के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ।
जिससे कि खिलाड़ी खेल में अपने भविष्य के साथ-साथ करियर भी बना सकते हैं। इस प्रशिक्षण कैंप में भाग ले रहे हैं सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं मंगल कामनाएं आप खूब मेहनत करें और झारखंड और देश का मान और सम्मान को विश्व पटेल पर लेकर जाएं। इस बात की जानकारी झारखंड राज्य खो- खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपक दुबे ने दिए एवं उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कैंप में झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के 35 बालिका एवं 45 बालक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसके आधार पर चयनित 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ी 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आयोजित 42वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में सुरेश मुर्मू एवं अंकित सिंन्हा प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही प्रशिक्षण कैंप सफलतापूर्वक आयोजन करने में जामताड़ा जिला खो- खो एसोसिएशन के सचिव विपिन दुबे , उपाध्यक्ष नितेश सेन,भास्कर चांद ,अभिषेक तिवारी , सोनू मल्लिक, संजीव सेन परिणिता सिंह, राजकुमार, विल्सन का काफी सारानिहय भूमिका निभा रहे हैं।
