सिंदरी । पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अस्मित न्याय मंच सिंदरी की ओर से नेहरू मैदान से आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमे नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंच कर महाधरणा में तब्दील हो गया।अध्यक्षता मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने किया।अध्यक्षता करते ठाकुर ने कहा कि डीनोबिली स्कूल में छात्र अस्मित की संदिग्ध मौत के 78 दिनों बाद भी कोई करवाई नहीं होने से सिंदरी की जनता में उबाल है और उसको ब्यक्त करने के लिए उन्होंने दुष्यंत की कविता का एक छंद पढ़ा ,हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए, सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
न्यायपसंद जनता ने एकजुट हो कर आंदोलन का शंखनाद किया है, जब तक अस्मित के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक मंच द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है, लेकिन सिंदरी की आम जनता इसके विरोध में एकजुट हो रही है। हम जनता की भावना का कद्र करते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार ठाकुर ने की तथा संचालन सुरेश प्रसाद व कृष्णा प्रसाद महतो ने किया।
कार्यक्रम को सीपीआईएम के नेता संतोष कुमार महतो, काली सेन गुप्ता, माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, एमसीसी के केंद्रीय सचिव बबलू महतो, कांग्रेस के जिला महासचिव विदेशी सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, एस पी दास, गौतम प्रसाद, सुभाष मंडल, सागर मंडल, सुबल चंद्र दास, जनवादी महिला समिति की नेत्री रीना पासवान, इंदु बाला, सहदेव सिंह, राजन तिवारी, प्रफुल कुमार स्वैन, बासुमती स्वैन, मनोज घोष, नयन कुमार दत्ता, विक्की किशोर पंडित, 53 नंबर वार्ड पार्षद पति गणेश महतो, लियाफी के अरुण कुमार राय ने अपना समर्थन व्यक्त
करते हुए आंदोलन में साथ रहने का वादा किया।
महाधरणा के पश्चात पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एसडीपीओ सिंदरी को उनके ऑफिस जा कर ज्ञापन सौंपा।
