धनबाद । धनबाद पुलिस अपराध और अपराधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कमर कस ली है. जिसको लेकर व्यापक कार्रवाई चल रही है. गैंगस्टर प्रिंस के अपराध का अंतिम दौर चल रहा है जिसे जल्द समाप्त कर दिया जाएगा.उक्त बातें धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. एसएसपी ने बताया कि संगठित अपराध को क्रियान्वित करने वाले वित्तीय मददगार को पुलिस ने धर दबोचा है जो गैंगस्टर प्रिंस के लिए कार्य करता था. पकड़े गए अपराधी का नाम वीर सिंह है जो गाजियाबाद का रहने वाला है और दिल्ली में रह कर अपने कार्य को अंजाम देता था. सोमवार को गठित विशेष टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ जारी है ।
एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर प्रिंस दुबई में छिपा हुआ है जिसको लेकर संबंधित विभागीय कार्रवाई चल रही है. गुप्त सूचना के आधार पर उसको वित्तीय सहयोग देने वाले अपराधी वीर सिंह को धनबाद पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से विदेशी मुद्रा 65 दिहम भी बरामद किया गया है. जिसने पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके द्वारा विदेश दुबई में कार्य कर रहे अप्रवासी मजदूरों के माध्यम से उनके खातों का प्रयोग कर वित्तीय ट्रांजेक्शन किया जा रहा था और वो पैसा अपराध के लिए प्रयोग किया जा रहा था. पुलिस ने अभी उसके 40 खातों का ब्योरा निकाला है जिसमे 17 खातों की जांच की जा चुकी है और बाकी की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान इसके यातायात इतिहास को खंगालने पर पता चला कि ये एक माह में दो बार दुबई से आना जाना किया है अभी तक अपराध में प्रयोग किए गए 30 से 35 लाख के ट्रांजेक्शन को चिन्हित किया गया है. जो अभी आगे भी जारी है ।
