धनबाद । रिटायर्ड ईसीएल कर्मी के घर से चोरों ने 2 लाख की संपति चुरा कर फरार हो गए । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के शिवलीबाड़ी रहमत नगर में चोरी की घटना हुई है। शनिवार की देर रात चोरों ने रिटायर्ड ईसीएल कर्मी सलाउद्दीन के घर से लैपटॉप, मोबाइल समेत कई सामान चुरा कर फरार हो गए । चोरी गई सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी जा रही है। चोरो ने दीवार फांदकर छत से सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया। घर का दरवाजा बंद नहीं था। इसलिए चोरों ने घर को बड़े आराम से खंगाला और सामान चुराकर फरार हो गए। नगदी और जेवरात की चोरी नहीं हुई। सूचना पाकर रविवार के सुबह मौके पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *