झारखंड के हजारीबाग चरही में रेल हादसा हुआ है। चरही थाना क्षेत्र में बरकाकाना कोडरमा पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि सात लोग जख्मी हुए है। मारने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिलाएं ट्रैक्टर पर सवार होकर घर रंगने के लिए मिट्टी लाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी उस ट्रैक पर बरकाकाना कोडरमा पैसेंजर ट्रेन आ गई। जिससे ट्रैक्टर और ट्रेन की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दो की मौत हो गयी। वहीं घायलों में दो का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो का इलाज निजी अस्पताल और एक को रांची रेफर किया गया है। वही एक अन्य घायल की स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। उसका उपचार घर में ही किया जा रहा है। मृतकों में रमेश गंझु और झुनिया देवी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *