धनबाद । नवरात्र के शुभ मौके पर कोलफील्ड गुजराती समाज धनबाद और 15 एकड़ फ्लैट ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को रास-नी-रामझट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रास गरबा और डांडिया नाइट महाउत्सव का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कोलफील्ड गुजराती समाज तथा 15 एकड़ फ्लैट ओनर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बताया कि कोयलांचल में विगत कई वर्षों से गुजराती समाज नवरात्र के मौके पर गरबा व डांडिया का आयोजन करता आ रहा है। गुजराती समाज का सबसे बड़ा गरबा आयोजन बलियापुर रोड स्थित 15 एकड़ प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात सांसद पशुपतिनाथ सिंह, उपायुक्त वरुण रंजन व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में धनबाद की लोकप्रिय गायिका सोना रावल, निरंजन राठौड़ तथा उनकी म्यूजिशियन की टीम ने एक से बढ़कर एक गरबा गीत व मधुर संगीत प्रस्तुत कर सभी खेलैयाओं को खूब झुमाया।
कार्यक्रम में बेस्ट गरबा, बेस्ट पारंपरिक ड्रेस, बेस्ट डांडिया, बच्चों आदि खेलैयाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में धनबाद, झरिया, कतरास समेत जिले के कई अन्य इलाके के प्रतिभागी और गुजराती समाज के सदस्यों ने शिरकत किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के सुसज्जित गुजराती, पंजाबी डिशेज रही। जिसका स्वाद लेकर लोगों ने लजीज जायके का लुत्फ़ उठाया।
गरबा कार्यक्रम में गुजराती समुदाय के बच्चे-बड़े,युवक-युवती, महिला-पुरुष सैकड़ो की संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में कोलफील्ड गुजराती समाज के सचिव किरिट चौहान, उपाध्यक्ष रीटा बेन चावड़ा, नितिन भट्ट, दीपेश ठक्कर, हितेश ठक्कर, पीयूष कांती सिंह, लता बेन ठक्कर, भावेश ठक्कर, किशोर परमार, महेश बजानिया, रश्मि भट्ट, उर्वशी ठक्कर, पियूष वेगड़, लक्ष्मी कांत चावड़ा, जयेश चावड़ा, जयेश मेहता, गुजराती समाज के नितिन भट्ट, यमेश त्रिवेदी, रीता चावड़ा, कृत आर चौहान के अलावा वीटी इंफ्रा 15 एकड़ फ्लैट ओनर एसोसिएशन की लता ठक्कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
