झरिया । मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में 26 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से अग्रवाल धर्मशाला (पुराना भवन), झरिया में वृहत स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी समाजसेवी व जनसेवकों से आग्रह है कि उक्त शिविर में स्वयं एवं अपने साथ औरों से भी रक्तदान करवा कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। इस नेक कार्य के लिए मारवाड़ी सम्मेलन झरिया सदैव आपका आभारी रहेगा ।
