विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत गाल्होवार में नवरात्र के षष्ठी शुक्रवार के बीते रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो मांडू विधानसभा प्रभारी युवा गौरव पटेल, झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, उप मुखिया इरफान अंसारी, मुखिया प्रत्याशी रब्बानी अंसारी, कुर्बान अंसारी,पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद बरनवाल, पूर्व मुखिया डॉ० रीतलाल महतो, समाजसेवी डॉ० छोटेलाल महतो, संजय प्रसाद बरनवाल,डॉ० भगवान मिश्रा,डॉ० नेमचंद महतो, राजेंद्र मिश्रा, जीतन साव, प्रमिल कुमार पोद्दार, डेगलाल महतो ,मनोज कु० शर्मा, रोहित राम, साजिद अंसारी, विश्वनाथ महतो आदि उपस्थित हुए।

मंदिर से माता की ज्योत निकाल कर मंच पर स्थापित मां दुर्गा जी के प्रतिमा रखी गई. मंदिर के पुजारी ब्रह्मदेव मिश्रा जी के द्वारा दीप प्रज्वलित पूजा शारदीय वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथी बारी-बारी से सभी प्रतिनिधिगण दीप प्रज्वलित किये। धनबाद झारखंड से चलकर आए हुए सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप सारेगामापा कंटेस्टेंट अनु दुबे और छोटा लक्खा जी के भक्ति जागरण के द्वारा गणेश वंदना हनुमान स्तुति और माता का स्वागत भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद कलाकारों द्वारा हिंदी खोरठा भोजपुरी जैसे माता के कई भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किये । शेरों पर स्वार माता शेरावाली, भगवान हनुमान जी, राम लक्ष्मण, भस्मासुर, माता काली, भगवान शंकर, लंकापति रावण, राक्षस इत्यादि विभिन्न रूप धारणो के साथ अलग-अलग झांकी दिखाई गई। जिसे ग्रामीणों ने पूरी रात भक्ति जागरण का आनंद उठाएं. साथ ही भक्ति गीतों के धुन से पूरे मंदिर परिसर गूंजेमान हुआ।आयोजन में पूजा समिति के सभी सदस्य आदि का योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *