झरिया । आज़ अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के पावन अवसर पर पंचम दिन अग्रसेन भवन झरिया में मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मारवाड़ी मारवाड़ी समलेन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजुकुमार अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, मीनू गोयल, वंदना खंडेलवाल ने दीप प्रज्वालित कर किया।
जिसमे बालिका विद्या मन्दिर व महिला महाविद्यालय के 45बच्चों ने रंगोली बनायीं वा मारवाड़ी समाज की महिलाओ ने मेहंदी लगायी। साथ ही साथ सभी प्रतिभागी को मैडल व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
मौके पर दीपक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगरिया, महेश जालुका,अनिल खरकिया, शिला चौखानी, सीमा सपरिया, निशा सपरिया, सुमन डालमीय, सुमन संघई, नीतू जोशी, रूपा सुल्तानिया, प्रिया खंडेलवाल, किरण खरकिया आदि लोग मौजूद थे।
