विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कौंगारी की विदाई तथा नए बीडीओ अखिलेश कुमार का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार कौंगारी ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी को इंसान की तरह काम करना चाहिए। इंसान को व्यावहारिक होना चाहिए। मनुष्य की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कोरोना काल यादगार पल रहा। कोरोना में हम लोगों को बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने जनता की प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जनता को एक परिवार की तरह समझ कर कार्य किया। वर्तमान बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों को बढ़ाने में जनता का सहयोग जरूरी है। जन सहयोग से कोई भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, मधुसूदन प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, पंसस महताब हुसैन,झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, प्रकाश साव, अजय मंडल, संजय प्रजापति, हीरामन महतो, जानकी शर्मा, ममता सिंह, घनश्याम पाठक, चुन्नू लाल सोरेन,मुखिया कुंवर हांसदा चुनु सोरेन, महादेव मुर्मू ,बहराम हांसदा,सनीचर सोरेन, मोहन हांसदा,अब्बास अंसारी, सेमत कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।।
