झरिया । धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। सनातन धर्म के मार्ग पर चल देश और समाज की सेवा के साथ सत्कर्म करें। उक्त बातें हिंदू शेरनी लाडली शरण ने झरिया के मेन रोड में विहिप और बजरंग दल की आम सभा के दौरान कहीं। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह और हिंदू शेरनी लाडली शरण को तलवार भेंट किया गया. सभा के दौरान लाडली शरण ने कहा कि 500 वर्ष लगातार संघर्ष करने के बाद वर्ष 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। कहा कि सभी हिंदु अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करें। सनातन धर्म की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। संगठित हो कर अपने धर्म की गरिमा को हमें बनाए रखना चाहिए। कुछ विधर्मी समाज की बहन बेटियों के साथ अन्याय करते हैं। हिंदू बहनें लव जिहादियों से दुर रहें और बनना ही है तो झांसी की रानी और हिंदू शेरनी बने। शौर्य जागरण मौके पर झरिया में अनेक संस्थाओं की ओर से राम लला रथ का स्वागत किया गया। रागिनी सिंह ने कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि में प्रभू श्री राम जी का प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को किया जायेगा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश में शौर्य रथ यात्रा का आगमन होगा , आज झरिया में हुआ, जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। इस रथ यात्रा के माध्यम से हिंदुओ को बताया जा रहा कितने संघर्ष और बलिदान के बाद आराध्य श्री राम जी का मंदिर बन रहा है। मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद तिवारी, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह,रतन लाल अग्रवाल, जिला मंत्री सोनू गिरी, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल बलदेव पांडे, सोनू सिंह, अरिंदम बनर्जी आदि मौजूद थे।
राजकुमार अग्रवाल : भाजपा नेता
अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में सौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली गई है । जिससे समाज में सनातन धर्म को लेकर एक जागृति आए और जो सनातन धर्म का मूल सिद्धांत है कि हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे । लेकिन, कोई हमें नुकसान पहुंचाएगा तो हम चुप भी नहीं रहेंगे । सनातन धर्म सभी धर्म को साथ लेकर चला है और सभी धर्मों का सम्मान किया है ।
