कतरास । विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से चली शौर्य जनजागरण रथ यात्रा का आज कतरास नदी किनारे सूर्य मंदिर के समीप बाघमारा विधायक श्री ढुल्लू महतो जी ने भव्य स्वागत किया और रथ में विराजमान #भगवान_श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की प्रतिमा का दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की इस दौरान विहिप और बजरंग दल के साथ साथ हजारों सनातन प्रेमियों ने इस भव्य रथ यात्रा में शामिल होकर मोटर साइकिल जुलूस के साथ नगर भ्रमण किया जिसमें भगवा ध्वज के साथ तिरंगा ध्वज लहलहा रहें थे और जय श्रीराम के नारे के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
