झरिया । बुधवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने घनुडीह, सब्जी बागान वार्ड नंबर 36 का दौरा किया। धनबाद में हो रहे मूसलाधार बारिश के करण किसानों को काफी नुकसान हुआ है इसका जायजा लिया रत्नेश यादव ने कहा है कि आप लोगों को हताश होने की जरूरत नहीं है हम आप के साथ है एवं झरिया अंचलाधिकारी से फोन मे बात कर कहा की किसानों को आर्थिक नुकसान का मुआवजा जल्द उपलब्ध कराये । इस पर झरिया अंचलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए कहा की रांची से लौटने के बाद किसानो को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिया।
