झरिया । झरिया के समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता और मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का क्षतिग्रस्त मकान गिरा । चपेट में आकर कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त । घटना में लाखों रुपए के वाहनों को क्षति पहुंची है । झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड में एक मकान का क्षतिग्रस्त हिस्सा बुधवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे गिर गया । जिसकी चपेट में आकर महिंद्रा जाइलो, टाटा इंडिगो व एक एंबेसडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं स्विफ्ट डिजायर कर में मामूली क्षति हुई है । गनीमत रही कि घटना मे कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है । मकान का हिस्सा गिरने की खबर जंगल में लगे आग की तरह तेजी से फैल गया और सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मकान पिछले कई महीनो से जर्जर स्थिति में था । वही धनबाद समेत झारखंड में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मकान बुधवार की अहले सुबह एकाएक ढह गया । जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा मकान से अलग होकर जमीन पर गिर पड़ा । जिसकी चपेट में आकर कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । घटना के बाद सड़क मार्ग पर मकान का मलवा गिरने से आवागमन बाधित हो गया । अंदर मोहल्ले से सड़क की ओर कोई भी दो पहिया या चार पहिया वाहन बाहर नही निकल पा रहा था ।
जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया मकान का मलवा,,, घटना के बाद सड़क पर गिरे मलवा के कारण आवागमन बाधित हो गया था । आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । जिसे बाद में जेसीबी की मदद से हटवाया गया ।
