विधायक राज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
भगतडीह । धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवर को बस्ताकोला के राजकली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में स्थित क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के आवास पहुंच कर उनके पिता स्वर्गीय जगतानंद तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए लड़ते थे जगतानंद तिवारी। उन्होंने अपने जीवन में एकल अभियान, वन बंधु परिषद के अलावे भारतीय मजदूर संघ के कार्य किया। सेवा भाव के लिए ही आज उन्हें जाना जाता है। समाज में वे सदैव याद किए जाएंगे। राज सिन्हा ने कहा कि उनके पुत्र संजय तिवारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन का चुके हैं और वर्तमान में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री है जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, मोनू कुमार आर्य, नैतिक कुमार आर्य, मनोज कुमार सिंह आदि लोग थे।
