अजय कुमार जीतू
कतरास। आज दिन शुक्रवार को लकडका काली मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं बीसीसीएल कतरास क्षेत्र संख्या 4 के महाप्रबंधक श्री ए के सिंह अन्य पदाधिकारी एवं बाघमारा विधायक प्रतिनिधि श्री शरद महतो की उपस्थिति में वार्ता हुई। बताते चलें कि कतरास क्षेत्र के चेतुडिह कोलियरी में संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग (डेको) का संचालन हो रहा है जिसमें लकड़का के ग्रामीणों का जमीन भी कट रहा है इसी को लेकर यह बैठक की गई थी।
इस बैठक में ग्रामीणों को ओर से श्री दक्षणेश्वर कुंभकार ने मूल खतियान को आधार मानते हुए कहा की लकड़का 282 मौजा का समुचित विस्थापन एवं पुनर्वास किया जाए। जिस पर लकड़का के सभी ग्रामीणों ने सहमति जताई। वहीं
महाप्रबंधक श्री सिंह ने इस बात पर सहमति जताई एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिए की कोयला भवन के उच्च अधिकारी से आज बैठक में इस बात पर चर्चा करेंगे एवं कोयला भवन के निर्देश के अनुसार लकड़का 282 मौजा का पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से महादेव कुम्हार, हरी कुम्हार, मोइन, मजहर अली, धनु कुम्हार, प्रभास कुमार, सुनील पाल, जमीर रजा, राजू कुम्हार, राम कुम्हार, सलीम अंसारी, रहीम अंसारी, प्रकाश रजवार, मुक्तेश्वर कुंभकार एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।
