धनबाद । एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में पीएचडी परीक्षा को लेकर कुछ परीक्षार्थियों को विलंब से सेंटर पर आने की वजह से परीक्षा देने से रोक दिया गया। परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। वहीं परीक्षार्थियों ने बताया कि 3 साल के बाद पीएचडी का परीक्षा लिया जा रहा है। जिसमें समय से कॉलेज पहुंच जाने बाद वाहन पार्क करने से चंद मिनटों की देरी हो गयी। करीब आधा दर्जन परीक्षार्थी को अलग-अलग वजह से देर हुई। जिसके बाद एसएसएलएनटी कॉलेज के प्राचार्य ने तानाशाही रवैया के साथ सभी छात्रों को बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी दी गयी कि अगर आप लोग नहीं निकलेंगे तो पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर देंगे। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य से काफी मन्नते और विनती की। लेकिन उन्होंने एक बात भी ना सुनी। जिससे कई छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हो गए।
